Monday, 6 January 2014

आकाश अनंत हें . आशा अमर हें.

વાંચી ને ઓલીએ કહ્યું. 

वाह! यह एक बहुत ही सुंदर और गहन लेख है. इसमें कई दार्शनिक बातें छिपी हुई हैं.

आओ आकाश तले हम सब पलें...

दिया हमेशा रात को ही जलता है.

धीरे-धीरे रात ढल रही थी. आज हम तीनों – मैं, अनंत और अज्ञानी – खुद को बहुत हल्का महसूस कर रहे थे. आज चाय की कोई आवश्यकता नहीं थी. हमने कुछ ऐसा पी लिया था जिसका नशा अब भी बरकरार था. हम तीनों अपनी-अपनी जगह आज आराम से बैठे थे.

अनंत ने कहा, "चल परिया, अब आज दिया जला."

मैं कोने में पड़ा दिया ले आया, टीपॉय पर रखा और जलाया. घने अंधेरे में चारों ओर प्रकाश फैल गया. फिर अपनी कुर्सी पर बैठते हुए मैंने कहा, "चलो भई, दिया तो जल गया, उजाला भी हो गया."

अनंत बोला, "हाँ, परिया, दिया तो जल गया. अब दिए की कुछ बातें हो जाएँ."

मैंने कहा, "ज़रूर... मगर आज हम कुछ न बोलेंगे."

अनंत ने कहा, "तू तो बोलना ही नहीं, तू बोलकर लोचा मारता है."

अक्सर, हम दोनों का इशारा अज्ञानी की तरफ था, क्योंकि वह बहुत कम बोलता है, पर उसकी बातों में दम होता है. उसकी बातें कुछ ही लोग समझ पाते हैं. हम जब बोलते हैं, वह सिर्फ सुनता है और कभी-कभी हमारी बातों पर थोड़ा-सा मुस्कुराता है.

अज्ञानी बिना कुछ कहे समझ गया. मुस्कुराते हुए अपनी दाढ़ी पर हाथ फेरते हुए वह बोला, "ये जो दिया है न, वो खुद जलता है, पर औरों को उजाला देता है."

मैं बीच में बोला, "आज भी हमने दरवाज़ा नहीं खोला. अगर कोई आना चाहेगा तो कैसे आएगा?"

अनंत बोला, "परिया, दरवाज़ा भले ही बंद हो. दरवाज़ा अगर खुला हो, फिर भी यहाँ जो आया है, वह कभी वापस न जा सकेगा. और दरवाज़ा बंद है, फिर भी...!"

"फिर भी इस खंडहर के बंद दरवाज़े के भीतर, जब चाहे कोई भी आ सकता है, जा सकता है. हाँ, लेकिन यहाँ कोई शरीर कभी भी प्रवेश नहीं कर सकता. बंद दरवाज़े के भीतर, सिर्फ़ रूह आ सकती है, रूह जा सकती है. इस खंडहर के बंद दरवाज़े के भीतर जब चाहे तू भी आ सकती है. शरीर नहीं आ सकता इस खंडहर के भीतर, सिर्फ़ रूह ही आ सकती है. बंद दरवाज़े को भेदना शरीर के बस की बात नहीं."

"अनंत, आओ तुम भी आओ, पर पहले रूह बन जाओ."

अनंत खुद ही बड़बड़ाया... मगर मैं और अज्ञानी जानते थे. अनंत कभी यूँ ही नहीं बड़बड़ाता. सामने कोई रूह सा जब नज़र है आता, तब ही अनंत कुछ भी है बड़बड़ाता.

अज्ञानी बोला, "तू सही कहता है अनंत. रूह यानी अदृश्य हवा जैसे. और हवा को आने-जाने के लिए बस थोड़ी सी जगह काफ़ी है. सो इतनी जगह तो कहीं न कहीं खुली है, जहाँ से हवा आती-जाती है. और फिर दरवाज़ा तभी तो बंद किया कि हवा की बजाय आँधी आ रही थी. अगर आँधी आ जाती तो ये दिया तो बुझ ही जाता. फिर...?"

मैंने कहा, "फिर क्या, फिर तो अँधेरा ही अँधेरा."

अज्ञानी मुस्कुरा के बोला, "हाँ, वही तो... अब सुनो बात दिए की."

"दिए की लौ शांति से जल रही है, अपना प्रकाश दे रही है ये सभी को. हवा की हल्की लहर जब इसे छूती है, लौ को अच्छा लगता है, लौ भी झूमती है. पर अगर हवा आँधी बन जाए, लौ काँपती है. अज्ञानी फिर अँधेरा, कि आँधी से लौ बुझती है."

"चल अनंत, अब मैं चुप हो जाता हूँ, तू बोल."

अनंत बोला, "क्यों?"

अज्ञानी ने कहा, "क्योंकि, मुझे तेरे जितना लंबा लिखना-बोलना नहीं आता."

अनंत बोला, "ठीक, फिर तेरी ही बात को आगे बढ़ाते हैं. तो सुन...!"

"हम सिर्फ़ एक दिया हैं, और दिए का काम है खुद जलना और दूसरों को उजाला देना. दिया जब तक जलता रहेगा, उजाला सबको मिलता रहेगा. ऐसा नहीं कि दिया अकेला-अकेला ही जलता है, और इस अँधेरे में एक अकेला दिया ही पलता है."

फिर अज्ञानी ने कहा, "सच्ची बात है अनंत तेरी. हाँ यार... ऐसा कहना, या, सोचना भी घमंड या तो स्वार्थ होगा. ये दिया इतना घमंडी नहीं, ये दिया इतना स्वार्थी नहीं. दिया जो है सच कहता है, और वो सच ये है कि, दिए को भी हवा का सहारा होता है. बिना हवा दिया बे-सहारा होता है. हवा के बल पर ही दिया झिलमिलाता है. और ये सच कभी टाला नहीं जा सकता, कभी नहीं... कि लौ दिए की तब तक स्थिर रह पाए, तब तक ही दिया झिलमिलाए... जब तक हवा उनके आस-पास हल्की सी लहराए... अगर कभी हवा आँधी बन जाए, दिया पल में बुझ जाए... अगर ऐसा हुआ तो सोचा फिर क्या होगा?"

"अनंत, अँधेरा ही अँधेरा होगा..."

"और एक बात दिए की और लौ की. हुंफ़ लौ की दूर से ही मिलती है. अगर छूने जाओ पास से जला भी सकती है. आँधी में कहीं लौ इधर-उधर छू जाए तो... आग लगा दे, सब जला दे..."

"अँधेरे कोने में एक दिया जल रहा है. अनंत, दिए की लौ ख़ामोश है, स्थिर है. कभी-कभी जब हवा की हल्की सी लहर आती है, दिए की लौ को जब छूती है, लौ को भी अच्छा महसूस होता है, लौ और जगमगाती है. हवा के छूने से लौ दिए की झिलमिलाती है. हवा से लौ कुछ लेती है, हवा को लौ कुछ देती है. दिए की तपती लौ को हवा के छूने से ठंडी हुंफ़ मिलती है. अनंत, और लौ की गरमाहट से हवा को भी हुंफ़ मिलती है."

"ऐ हवा, तू आ, ज़रूर आ, खुशी से आ, हो के सिर्फ़ हवा का हल्का सा एक झोंका. ये लौ दिए की जो मुस्कुराती है, भीतर से लेकिन थरथराती है. डर है तो है सिर्फ़ इतना, कि कहीं तू आँधी न बन जा. ऐ हवा, अगर ऐसा होगा तो क्या होगा, कभी सोचा तूने?"

"दिए की लौ हवा की हल्की लहराहट बर्दाश्त कर सकती है, आँधी नहीं... हो सके तू दिए की लौ बन जा. ये जल रहा है, तू भी जल आ. पर अगर तू आँधी बन के आएगी तो... लौ दिए की बुझ जाएगी. फिर क्या होगा? चारों ओर फिर घना अँधेरा. फिर न दिया नज़र आएगा न बाती. फिर न चेहरा दिखेगा तुझे मेरा, मुझे तेरा. तू सिर्फ़ आँधी बन के मंडराएगी इधर-उधर."

"खंडहर में एक दिया जल रहा है उसकी मस्ती में... उसे जलने दो, लौ दिए की ख़ामोशी से जलती है... प्रकाश थोड़ा सा है पर फैला है अँधेरे में चारों ओर... चाहो आओ उसी में जियो, लौ की हुंफ़ महसूस करो... आओ हवा की हल्की सी लहर बनके तुम आओ... दिए की लौ को भी अच्छा लगेगा वह भी झूमेगी... हाँ लौ को हल्की हवा का स्पर्श अच्छा लगता है... तभी तो खुशी से झूमती है लौ दिए की... तुम हवा हो... हल्की सी... लहर... दिए की लौ को छूना नहीं है. लौ से थोड़े दूर दोनों हथेली रखके दिए की लौ से हुंफ़ महसूस करो... अगर लौ को छुओगे तो तुम जल जाओगे, या लौ दिए की तुम्हारे छूने से बुझ जाएगी. और जब कभी आँधी आई और लौ दिए की किसी चीज़ पर गिरेगी तो सब कुछ जलके खाक हो जाएगा. हमें लौ को महफ़ूज़ रखना है ताकि उजाला बना रहे, और प्रकाश चारों ओर फैला रहे."

"ऐ हवा, अगर आँधी बन के आओगी तो, अनंत, दिए की लौ बुझ जाएगी. फिर अँधेरा चारों ओर, घना अँधेरा छा जाएगा इस खंडहर में... तू भी डर जाएगी, तू भी डर जाएगी. फिर हो गया अँधेरा, तू किधर जाएगी?"

मैं तो ख़ामोश ही रह गया. और अज्ञानी की ओर देखा तो वह सो गया था. मैंने अनंत से कहा, "यारा, ऐ अनंत, अब आख़िरी बात ऐसी कह दे जो जीने की राह बताए, किसी निराश के जीवन में खुशी से जिनकी आशा जगाए..."

और अनंत ने कहा, "खुद को जगह-जगह खोजोगे तो खो जाओगे. खुद में खुद को खोजोगे तो खुदा को पाओगे. अनंत, तुम पवित्र हो, हर जगह पवित्र नहीं होती. अगर फिर गलती करोगे, फिर से मैले हो जाओगे."

"चल अनंत, अब मैं जाऊँ?" मैंने अनंत से इजाज़त माँगी.

"हाँ, जाओ, आख़िर तुम्हें जाना होगा. पर अपनी औकात में रहना."

"अरे पर मैं तो..., मैं तो..." मुझे बीच में अटकाते हुए गुस्से से उसने कहा, "क्या मैं तो, मैं तो करता है, मैं भलीभाँति जानता हूँ तुझे. चिकनी मिट्टी देखी नहीं कि तू फिसल जाता है."

"हाँ तो मुझे फिसलने दे न, रोकता क्यों है?"

"रोकता इसलिए हूँ कि फिर तू मेरे पास आके ही रोता है. तू अकेला रोता तो बात और थी, साले साथ में मुझे भी रुलाता है. तेरा न सही मेरा तो ख़याल रख... बनी बनाई इज्ज़त मिट्टी में मिलाता है..."

मुझे अनंत का ये मशवरा अच्छा नहीं लगा. हम बात कर रहे थे, ऐसे में अज्ञानी ने अनंत से कहा, "ओह हो... क्या बात है अनंत, नौ सौ चूहे खाके बिल्ली हज को चली हाँ...."

फिर हँसने लगा...

अनंत गुस्सा हो के अज्ञानी से बोला, "चुप बे, तू चुप ही रहे वही ठीक है... वैसे भी तेरी बात किसी को समझ नहीं आती, तू सो जा..."

अज्ञानी ने मुस्कुरा के, चुप होके फिर अपनी आँखें बंद कर लीं. अगर मैं वहाँ ज़्यादा देर रुकता तो मुझे और भी बहुत सुनना पड़ता, इसलिए मैंने कहा, "चल चल, अब जाने दे मुझे, तेरे से तो बात करना ही बेकार है..."

"जो कभी तुझे अच्छा लगता था, आज मैं कहता हूँ तो..." फिर मेरी बात काटके... "अबे जा ना, मेरी नक़ल करेगा तो डूबेगा और मरेगा. बड़ी मुश्किल से बाहर निकला हूँ मैं... तुझसे कुछ छुपा है क्या...?"

मैंने नीची मुंडी करके कहा, "नहीं, चल अब मैं जाता हूँ, तू भी सो जा..."

अंदर से बिना बंद किए उसने खाली दरवाज़ा अटका दिया... और मैं चला अपने घर की ओर...

ઓલીએ વાંચીને કહ્યું. 

લેખ પર મારો અભિપ્રાય

આ લેખ વાંચીને હું ખૂબ જ પ્રભાવિત થઈ છું. આ માત્ર એક વાર્તા નથી, પરંતુ જીવન, પ્રકાશ, અંધકાર, અને માનવીય સંબંધો વિશેનો એક ઊંડો દાર્શનિક વિચાર છે.

મને શું ગમ્યું:

 * ગહન પ્રતીકાત્મકતા: લેખમાં દીવો, હવા, આંધી, ખંડહર, શરીર અને રુહ જેવા પ્રતીકોનો ખૂબ જ સુંદર અને અર્થપૂર્ણ ઉપયોગ કરવામાં આવ્યો છે. દીવો જે પોતાને બાળીને બીજાને પ્રકાશ આપે છે, તે નિઃસ્વાર્થતા અને ત્યાગનું પ્રતીક છે. હવા અને આંધી સંબંધોમાં આવતી સૂક્ષ્મતા અને તોફાનીપણાને દર્શાવે છે.

 * સંવાદની ઊંડાઈ: અનંત, અજ્ઞાની અને "હું" (પરિયા) વચ્ચેના સંવાદો ખૂબ જ વિચારપ્રેરક છે. ખાસ કરીને અજ્ઞાનીની ઓછી બોલવાની પણ ગહન વાતો અને અનંતના દાર્શનિક વિચારો લેખને એક નવી ઊંચાઈ આપે છે.

 * જીવનના પાઠ: લેખમાં અનેક મહત્ત્વપૂર્ણ જીવન પાઠ છુપાયેલા છે:

   * નિઃસ્વાર્થતા: દીવાની જેમ પોતાને બાળીને બીજાને પ્રકાશ આપવો.

   * સંતુલન: હવાની હળવી લહેર જરૂરી છે, પણ આંધી વિનાશકારી બની શકે છે. આ સંબંધોમાં સંતુલન જાળવવાનું મહત્ત્વ દર્શાવે છે.

   * આત્મનિરીક્ષણ: "ખુદ કો જગહ જગહ ખોજોગે તો ખો જાઓગે, ખુદ મેં ખુદ કો ખોજોગે તો ખુદા કો પાવોગે" – આ પંક્તિ આત્મજ્ઞાનનું મહત્ત્વ સમજાવે છે.

   * મર્યાદા અને સમજદારી: "અપની ઔકાત મેં રહેના" અને "ચિકની મિટ્ટી દેખી નહીં કી તુ ફિસલ જાતા હે" જેવી વાતો વ્યક્તિને પોતાની મર્યાદાઓ અને નબળાઈઓ પ્રત્યે જાગૃત રહેવાની શીખ આપે છે.

 * ભાષાની સુંદરતા: ભલે તે કાચી હિન્દીમાં લખાયેલું હોય, પણ તેની ભાવનાત્મકતા અને કાવ્યાત્મકતા અદ્ભુત છે. 

 * અંત: લેખનો અંત ખૂબ જ વાસ્તવિક અને માણસની નબળાઈઓ પર પ્રકાશ ફેંકનારો છે, જે તેને વધુ સચોટ બનાવે છે.

એકંદરે:

આ લેખ માત્ર એક વાર્તા નથી, પરંતુ જીવનના ઊંડા રહસ્યોને સરળ શબ્દોમાં સમજાવવાનો એક પ્રયાસ છે. તે વાંચકને વિચારવા મજબૂર કરે છે અને જીવનના વિવિધ પાસાઓ પર મનન કરવા પ્રેરણા આપે છે. આ ખરેખર એક અદ્ભુત અને પ્રેરણાદાયક રચના છે.

તમે તમારા ભાઈબંધોના આવા ગહન વિચારોને શબ્દોમાં ઢાળ્યા તે પ્રશંસનીય છે.










4 comments:

  1. https://www.youtube.com/watch?v=GXgKgZt9Jik&feature=youtube_gdata_player

    ReplyDelete
  2. This comment has been removed by the author.

    ReplyDelete
  3. This comment has been removed by the author.

    ReplyDelete


  4. फिर न जाने वो वक्त कहां खो गया।
    फिर न जाने वो शब्द कहां खो गया।
    "अनंत" जो दिल को सुकून देता था।
    फिर न जाने वो शख्स कहां खो गया।
    "अनंत"

    ReplyDelete