Tuesday, 2 July 2024

વાહ મેરે માલીક તુને કીયા કમાલ..



 https://youtu.be/ZumPX0gG0Zg?si=xra9QZ1I6uS_tfRH

म: ऊपर गगन विशाल नीचे गहरा पाताल
    बीच में धरती वाह मेरे मालिक तू ने किया कमाल
को: अरे वाह मेरे मालिक क्या तेरी लीला
    तू ने किया कमाल
म: ऊपर गगन विशाल

म: एक फूँक से रच दिया तू ने
    सूरज अगन का गोला
    एक फूँक से रचा चन्द्रमा
    लाखों सितारों का टोला
    तू ने रच दिया पवन झखोला
    ये पानी और ये शोला
    ये बादल का उड़न खटोला
    जिसे देख हमारा मन डोला
    सोच सोच हम करें अचम्भा
    नज़र न आता एक भी खम्बा
    फिर भी ये आकाश खड़ा है
    हुए करोड़ो साल मालिक
    तू ने किया कमाल
    ऊपर गगन विशाल
को: आ हा आ हा आ आ आ

म: तू ने रचा एक अद्भुत् प्राणी
    जिसका नाम इनसान - २
    इसकी नन्ही प्राण है लेकिन
    भरा हुआ तूफ़ान

    इस जग में इनसान के दिल को
    कौन सका पहचान
    इस में ही शैतान बसा है
    इस में ही भगवान
    बड़ा ग़ज़ब का है ये खिलौना - २
    इसका नहीं मिसाल
    मालिक तू ने किया कमाल ...
    ऊपर गगन विशाल
को: आ आ आ आ आ आ
चित्रपट / Name: मशाल-(Mashaal)

वर्ष / Year: 1950

कलाकार / Starring: Amariish, Anil Kapoor, अशोक कुमार-(Ashok Kumar), Dilip Kumar, Nalini Jaywant, Rati, Rati Agnihotri

संगीतकार / Music Director(s): सचिन देव बर्मन-(S D Burman), हृदयनाथ मंगेशकर-(Hridaynath Mangeshkar)

गीतकार / Lyricist(s): प्रदीप-(Pradeep), जावेद अख्तर-(Javed Akhtar)

https://youtu.be/nsGFBICGsgY?si=8WLc5ljigAMFCttr



https://youtu.be/WVEk5wxxg-0?si=ZydX024_fQuqbKTB

No comments:

Post a Comment