💖 झुकी झुकी सी नज़र (Jhuki Jhuki Si Nazar) 💖
झुकी झुकी सी नज़र बे-क़रार है कि नहीं
दबा दबा सा सही दिल में प्यार है कि नहीं
झुकी झुकी सी नज़र...
तू अपने दिल की जवाँ धड़कनों को गिन के बता
मिरी तरह तिरा दिल बे-क़रार है कि नहीं
दबा दबा सा सही दिल में प्यार है कि नहीं
झुकी झुकी सी नज़र...
वो पल कि जिस में मोहब्बत जवाँ होती है
उस एक पल का तुझे इंतिज़ार है कि नहीं
दबा दबा सा सही दिल में प्यार है कि नहीं
झुकी झुकी सी नज़र...
तिरी उम्मीद पे ठुकरा रहा हूँ दुनिया को
तुझे भी अपने पे ये ए'तिबार है कि नहीं
दबा दबा सा सही दिल में प्यार है कि नहीं
झुकी झुकी सी नज़र...
https://youtu.be/xY2P6IAd0MI?si=S6JcpCoENPT9xKKT
No comments:
Post a Comment